है राम! खेत में गए किसान को उसी के बैल ने पटक-पटक कर मार डाला

Hey Ram! The farmer who went to the field was beaten to death by his own bull.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है  जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे । निकटवर्ती क्षेत्र शिवलाल पुर अमर झंडा के निकट

खेत में चारा लेने गए मालिक को उसी के बैल ने पटक पटक कर मार डाला जबकि ग्रामीणों ने मृतक को बचाने का भरसक प्रयास भी  किया परंतु जब तक किसान ने दम तोड़ दिया।

  घटना निकटवर्ती ग्राम शिवलालपुर अमर झंडा के निकट बहल पेपर मिल के पास एक खेत की है जहां आज दोपहर लगभग तीन बजे शिवलाल अमर झंडा निवासी 60 वर्षीय राम सिंह पुत्र टुंडा सिंह अपनी पत्नी के साथ अपनी बुग्गी से चारा लेने आए थे। उन्होंने अपनी बुग्गी से पालतू बैल को अलग कर उसे खेत मे चारा खाने के लिये छोड़ दिया। तभी बैल बिगड़ गया और राम सिंह पर हमला कर दिया और पटक पटक कर मार डाला, सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रेक्टर लेकर मौके पर पहुँच गए परन्तु तब तक बैल नें राम सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। सूचना मिलने तहसीलदार युसूफ अली, पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त था। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे में जब  यह बैल खुला घूम रहा है तो किसी ना किसी की जान आफत में पड़ सकती है ग्रामीणों ने खून के प्यासे बैल को पकड़ने की गुहार लगाई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद