
राजू अनेजा,लालकुआं।शहर के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर नगर में सगाई टूटने के गहरे सदमे से जूझ रहे एयरटेल कंपनी के एक सर्वेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विनय प्रजापति (33) मूल रूप से ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नरैनी, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वह बीते करीब एक वर्ष से अपने चचेरे भाई रविंद्र प्रजापति के साथ अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर एक में किराये के मकान में रह रहा था। दोनों भाई एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे रविंद्र प्रजापति काम से घर लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर उसने पड़ोसियों और मकान मालिक को बुलाया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां विनय का शव पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, विनय की शादी बांदा की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसकी सगाई टूट गई, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर सगाई टूटने से जुड़ा एक भावुक स्टेटस भी लगाया था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- रुद्रपुर पुलिस जांच: ‘शू विला’ के संचालक को लगी गोली, घटनास्थल से पिस्टल बरामद
- काशीपुर के SIMT में गूंजा जीवन मूल्यों का संदेश ,आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर ने विद्यार्थियों को बताया सफलता का असली अर्थ
- हरदोई: “प्रहलाद नगरी” के रूप में पुनर्जीवित हुई सांस्कृतिक पहचान; होली की भव्य शोभा यात्रा ने रचा नया इतिहास
- कमान मिलते ही एक्शन मोड पर एसएसपी ! ओवरलोड वाहनों पर कहर बनकर टूट पड़े अजय गणपति, खनन माफिया की टूटी कमर
- वन्यजीव तस्करी पर बड़ा प्रहार; गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
- संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिली वृद्धा की लाश; बंद घर और मोबाइल साइलेंट ने उलझाई गुत्थी
- जंगल गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला; अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम, वन विभाग ने दिया ₹3 लाख का मुआवजा
- रुद्रपुर-यूपी बॉर्डर पर बवाल: क्रिकेट के विवाद में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडे चले और फिर युवक के घर पर हुई फायरिंग
- लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया नए कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन; संगठन की मजबूती का दिया मंत्र
- सर्राफा बाजार: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल; सोना ₹1.56 लाख और चांदी ₹2.45 लाख के पार


