क्या आपके मोहल्ले में कूड़ा वाहन नहीं आ रहा? अब शिकायत के लिए नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर, बस एक क्लिक में होगी कार्रवाई

खबर शेयर करें -
oppo_1024

नगर निगम ने लॉन्च किया रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम, नहीं घुमना पड़ेगा दफ्तर-दफ्तर

राजू अनेजा,काशीपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब यदि आपके मोहल्ले में कूड़ा वाहन समय पर नहीं पहुंचता, तो शिकायत दर्ज कराने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शहरी विकास निदेशालय ने एक ऐसा ऐप विकसित किया है, जिसके जरिए प्रत्येक कूड़ा वाहन की रियल-टाइम लोकेशन देखी जा सकेगी। ऐप पर यह साफ दिखेगा कि वाहन आपके मोहल्ले में कब आया, आया भी या नहीं, और फिलहाल किस लोकेशन पर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जीवित मरीज को फाइल में दिखाया 'मृत'; प्राइवेट हॉस्पिटल में ABVP का भारी हंगामा

इसके साथ ही ऐप पर एक ही क्लिक में शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है। यह शिकायत टोल फ्री नंबर 1905 पर करने पर सीधे नगर निगम के कंट्रोल रूम में जाएगी, जहां से तुरंत संबंधित टीम को आपके घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पर 'ऐप आधारित' टैक्सियों की एंट्री; स्थानीय संचालकों का कड़ा विरोध, पुलिस की चेतावनी

मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि काशीपुर को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में यह कदम बेहद अहम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेयर दीपक बाली की पहल पर नगर निगम में करीब तीन दर्जन नए कूड़ा वाहन शामिल किए गए हैं। अब शहर की हर गली-मोहल्ले से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही नगर निगम द्वारा विशाल टचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व गांव आंदोलन: कल लालकुआं में बड़ा शक्ति प्रदर्शन; प्रशासन अलर्ट, 200 वॉलिंटियर संभालेंगे कमान

एक ऐप—पूरी व्यवस्था आपके मोबाइल पर।
काशीपुर की सफाई में अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, जवाबदेही भी तय।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad