उत्तराखंड के मौसम में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव, बारिश और बर्फबारी को लेकर आई ये भविष्यवाणी

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग में उत्तराखंड में शुक्रवार यानि आज मौसम की पूरी तरह से खुलने के संकेत दिए हैं. राज्य भर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और पिछले कई दिनों से कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा. इसके साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने का भी आकलन किया गया है.

उत्तराखंड में मौसम विभाग में आज मौसम के पूरी तरह से साफ रहने के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश भर में ही कहीं भी बारिश या बर्फबारी देखने को नहीं मिलेगी. इसके अलावा आसमान साफ रहेगा और पिछले कई दिनों से छाए बादलों से भी लोगों को राहत मिलेगी. पिछले कई दिनों से प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जाती रही है. इस दौरान इन जिलों में आसमान में बादल भी दिखाई दिए हैं. लेकिन आज इन पर्वतीय जनपदों में भी किसी तरह की बारिश का अनुमान नहीं लगाया गया है. राज्य भर में मौसम खुलने और लोगों को सूर्य देव के दर्शन होने के साथ ही तापमान पर भी इसका असर पड़ता हुआ दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

माना जा रहा है कि अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी शुक्रवार को बढ़ सकता है. मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ लोगों को हल्की गर्मी का भी एहसास होने लगेगा. राजधानी देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वैसे में अब शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान देते हुए मौसम विभाग देहरादून में अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्यवाणी कर रहा है. जबकि न्यूनतम तापमान पिछले दिनों की तरह ही बने रहेंगे. उधर दूसरी तरफ राज्य में आने वाले दिनों में भी अब मौसम के साफ रहने के ही संकेत दिखाई दे रहे हैं. इस तरह इस साल गर्मी का प्रकोप भी देर से सही लेकिन काफी ज्यादा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन