सिर्फ धनोपर्जन ही नही अपितु एक जिम्मेदारी है अध्यापन, हल्दुचौड़ में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
हल्दूचौड़: जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड़ में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नैनीताल, खटीमा, पीलीभीत हलद्वानी के विभिन्न स्कूलों से 60 शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, इस दौरान सीबीएसई के अधिकारियों ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही चारित्रिक, मानसिक, शारीरिक व सांस्कृतिक शिक्षा देने का गुर शिखाए गए, इस दौरान बीयरशिवा स्कूल हल्द्वानी के प्रिंसिपल आरएन ठाकुर व मेरठ से आए प्रशिक्षक एसपी सिंह ने शिक्षकों को मूल्य परक शिक्षा देने की अपील करते हुए कहा कि अध्यापन केवल धनोपर्जन के लिये किया गया कार्य नहीं अपितु एक जिम्मेदारी है, शिक्षक देश के कल के भविष्य की नीव रखने वाले महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का इमानदारी निर्वहन करना चाहिए। समापन पर सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य राकेश सिन्हा, निदेशक अक्षत जैन, प्रबंधक अभिषेक जैन, शिप्रा जैन समेत तमाम शिक्षक उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

