यहां एक मकान में चल रहा था देह व्यपार का धंधा, एंटी ह्यूमन और एसओजी की टीम ने छापा मारकर अनैतिक कार्यों में लिप्त दो युवतियों और चार युवकों को किया गिरफ्तार

Prostitution business was going on in a house here, Anti Human and SOG team raided and arrested two girls and four youths involved in immoral activities.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर के टांडा उज्जैन क्षेत्र में एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम तथा एस ओ जी ने दो युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है जिनको कोतवाली लाकर गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है।

 बताते चलेकि काशीपुर पुलिस को विगत कई दिनों से टांडा उज्जैन क्षेत्र में एक मकान में चल रहे देह व्यापार की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसको लेकर आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम तथा एस ओ जी की टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर एक मकान में अनैतिक कार्य में लिप्त दो युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आज देर शाम टांडा उज्जैन क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास एक मकान में छापा मारा गया। छापे के दौरान वहां दो युवतियों व चार युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। मौके पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में कार्रवाई जारी है। इधर रिहायशी क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप