राजू अनेजा, लाल कुआं ।शिवालिकपुरम, हल्दूचौड़ के निवासी नंदाबल्लभ पाण्डेय दंपत्ति द्वारा उड़ीसा के पुरी से भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा मैया और सुदर्शन जी की पवित्र मूर्तियां लाई गईं। सोमवार को स्थानीय मंदिर प्रांगण में इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके बाद पांडे आवास स्थित मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई। इस समारोह में देश के विभिन्न धार्मिक केंद्रों से आए विद्वान पंडितों और संतों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में इस्कॉन बंगलौर, जयपुर, जगन्नाथ पुरी से आए इस्कॉन से जुड़े विद्वानों की उपस्थिति में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रातः से सांय तक संकीर्तन, यज्ञ, महा आरती, अभिषेक और शोभायात्रा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिन भर श्रद्धालु हरि बोल, हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र पर थिरकते रहे। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात मूर्तियों का अर्च विग्रह प्रक्रिया की गई। जिसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर कुलशेखर दास प्रभु, परम ब्रह्म दास, अजीतानंद दास, पंडित दीनदयाल चैतन्य दास, नंदाबल्लभ पाण्डेय, मुन्नी पाण्डेय, पवन पाण्डेय, अजय चौधरी, महेश चौधरी, सुशील तिवारी, राधा बल्लभ पाण्डेय, गिरीश भट्ट और उमाकांत मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: ‘थूकने’ को लेकर सड़क पर छिड़ा संग्राम; पुलिस चौकी में घुसकर भी की मारपीट, 3 युवक गिरफ्तार
- बेहड़ के मास्टरस्ट्रोक से तराई की राजनीति में मची हलचल, ठुकराल की एंट्री के बाद अब 9 सीटों पर नजर , भाजपा की बढ़ी बेचैनी
- लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के स्वास्थ्य शिविर में 832 लोगों ने उठाया लाभ; विशेषज्ञों की टीम ने किया परीक्षण, बांटी गईं मुफ्त दवाइयां
- रुद्रपुर: विधायक की आईडी से ही ‘उड़ गया’ गैस सिलेंडर; एजेंसी का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, बिना बुकिंग के हो रही थी कागजी डिलीवरी
- कांग्रेस में एंट्री मिलते ही बाबा की चौखट पर पहुंचे ठुकराल ! श्री बालाजी के दरबार से मांगा नई पारी का आशीर्वाद
- उत्तराखंड कांग्रेस में ‘महामिलन’ या ‘महाकलह’? भीमलाल आर्य की वापसी और ठुकराल के पुराने वीडियो ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें
- नाइट शिफ्ट कर लौट रहे सिडकुल श्रमिक की सड़क हादसे में मौत; तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार
- उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’: एक घर में दो से ज्यादा कनेक्शन तो होगी कार्रवाई; शादियों के लिए मिलेंगे सिर्फ 2 सिलेंडर
- जागेश्वर में विजिलेंस का छापा; 25,500 की रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार, लीसा गड़ान-ढुलान के बिल पास करने के नाम पर मांगी थी घूस
- मां’(भाजपा) की दुत्कार के बाद राजनीतिक वनवास झेल रहे ठुकराल ने आखिरकार थामा कांग्रेस का हाथ, सियासत में नई पारी की शुरुआत


