राजू अनेजा, लाल कुआं ।शिवालिकपुरम, हल्दूचौड़ के निवासी नंदाबल्लभ पाण्डेय दंपत्ति द्वारा उड़ीसा के पुरी से भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा मैया और सुदर्शन जी की पवित्र मूर्तियां लाई गईं। सोमवार को स्थानीय मंदिर प्रांगण में इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके बाद पांडे आवास स्थित मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई। इस समारोह में देश के विभिन्न धार्मिक केंद्रों से आए विद्वान पंडितों और संतों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में इस्कॉन बंगलौर, जयपुर, जगन्नाथ पुरी से आए इस्कॉन से जुड़े विद्वानों की उपस्थिति में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रातः से सांय तक संकीर्तन, यज्ञ, महा आरती, अभिषेक और शोभायात्रा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिन भर श्रद्धालु हरि बोल, हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र पर थिरकते रहे। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात मूर्तियों का अर्च विग्रह प्रक्रिया की गई। जिसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर कुलशेखर दास प्रभु, परम ब्रह्म दास, अजीतानंद दास, पंडित दीनदयाल चैतन्य दास, नंदाबल्लभ पाण्डेय, मुन्नी पाण्डेय, पवन पाण्डेय, अजय चौधरी, महेश चौधरी, सुशील तिवारी, राधा बल्लभ पाण्डेय, गिरीश भट्ट और उमाकांत मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे।
ताजा खबर
- लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
- तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान
- 23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
- मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम
- ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम
- राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड’
- गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम

