आपका शहर जीजा ने साली को भेजा I love you मैसेज, पुलिस के पास पहुंची पत्नी, जानिए फिर…. Last updated Jan 6, 2024 खबर शेयर करें - साली को मोबाइल फोन पर आई लव यू का मैसेज भेजना व्यक्ति को भारी पड़ गया और उसकी पत्नी ने घर में बवाल कर दिया और पूरा मामला कोतवाली तक पहुंच गया। व्यक्ति ने अपनी साली को मोबाइल फोन पर आई लव यू का मैसेज भेजा, जब उसकी पत्नी ने यह मैसेज देखा तो पति और पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ। पत्नी ने पति पर दहेज का आरोप लगाकर कोतवाली पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें 👉 बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिवपूरा मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर एक व्यक्ति की 22 साल पहले शादी हुई थी और उनका 20 साल का बेटा भी है। पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद भी चल रहा था, बेटे ने अपने पिता से पढ़ाई के लिए लैपटॉप मांगा तो पिता ने पत्नी को लैपटॉप खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने की बात कही, जिस पर पत्नी ने मायके से रुपए लाकर अपने बेटे को लैपटॉप दिला दिया। इसी बीच पत्नी की शादीशुदा बहन ने बताया कि जीजा रात में उसे आई लव यू लिखकर मैसेज भेजता है। यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टीजिसको वह मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जीजा ने कई बार साली को मनाने का प्रयास किया। ऐसे में घर टूटने के कगार पर था और पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जैसे तैसे करके शांत करवाया है। यह भी पढ़ें 👉 विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए - 👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें 👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें 👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें