बीएसएफ में 10वीं पास के लिए 92000 सैलरी तक की नौकरियां

खबर शेयर करें -

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है. बीएसएफ महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, ग्रुप सी भर्ती के तहत कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई के पदों पर कुल 72 वैकेंसी है. इसमें एएसआई की एक वैकेंसी है. जबकि हेड कांस्टेबल की 06 और कांस्टेबल की 65 वैकेंसी है. बीएसएफ की ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन का सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र पर प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के 45 दिनों के भीतर किए जा सकते हैं. बीएसएफ ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे. बीएसएफ ग्रुप सी भर्ती के तहत इंजीनियरिंग विंग में ज्वाइनिंग मिलेगी.
यह भी पढ़े 👉 12वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, जानिए वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती में 10वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा पास और आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व रोजगार समाचार पत्र पर प्रकाशित भर्ती विज्ञापन जरूर देखें.

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बेला आते ही बिंदुखत्ता में दौड़ा करंट, लेकिन जमीं का हक अभी भी अधर में

बीएसएफ में ग्रुप सी पदों पर सैलरी

 

नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होने के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-5 (29200-92300) प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. जबकि हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-4 (25500-81100) और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-4 (21700-69100) प्रति माह सैलरी मिलेगी.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर नंदन का ‘डीएम को वंदन’, तटबंध और स्टेडियम निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें