देहरादून में मानवता हुई शर्मसार, 9 साल के मासूम के साथ कुकर्म

खबर शेयर करें -

देहरादून में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. आईएसबीटी क्षेत्र में साइकिल का पंचर बनाने वाले व्यक्ति ने 9 साल के मासूम के साथ कुकर्म किया.

परिजनों को इस बात की जानकारी तब मिली, जब उस मासूम की तबीयत बिगड़ी। फिर परिजनों के पूछने पर बच्चे ने अपनी आपबीती सुनाई.

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज

वहीं पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्‍चे की मां ने बताया कि उनके नौ साल के बेटे ने शरीर में दर्द की बात कही। जब उन्होंने बच्चे से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि वह करीब एक महीने पहले दोस्त के साथ साइकिल पंचर की दुकान चलाने वाले मामिन की दुकान में गए थे. मामिन ने बच्चे के दोस्त को पांच रुपये देकर उसे बाहर भेज दिया। इसके बाद वह बच्चे का हाथ पकड़कर दुकान के अंदर ले गया और शटर बंदकर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद डर के कारण मासूम बच्चे ने यह बात अपने घर में नहीं बताई। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मामिन निवासी गोल मार्केट, आईएसबीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad