कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, वाहन चालक की मौत

खबर शेयर करें -

कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर एक टैक्सी अनियंत्रित गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है। लोगों को घटना का पता सुबह चला। जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक जीप गैरसैंण से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

इसी दौरान अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की जानकारी खेती के ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने रविवार सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत (48) ग्राम-धारगैड़ (गैरसैंण) के शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक सवार था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम