काशीपुर:बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पुलिस कर्मी के साथ फोन पर अभद्रता करना पड़ा भारी, पुलिस ने तत्परता के साथ कार्यवाही कर आरोपी वकील को किया गिरफ्तार

Kashipur: The President of the Bar Association had to misbehave with the police personnel on the phone, the police acted promptly and arrested the accused lawyer.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं काशीपुर के एडवोकेट संजय चौधरी को पुलिस कर्मी के साथ फोन पर अभद्रता करना भारी पड़ गया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने तत्परता के साथ एक्शन लेते हुए एडवोकेट संजय चौधरी पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं काशीपुर के एडवोकेट संजय चौधरी के घर सम्मन तामील कराने पहुंचा तो वह घर पर नहीं मिले। आरोप है कि जिसके बाद अधिवक्ता संजय चौधरी के द्वारा पुलिसकर्मी को फोन कर उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की गई। जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इस पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए काशीपुर पुलिस ने अधिवक्ता संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफियाओं ने निगला किसान… दर-दर भटकता रहा परिवार, अब फीस माफी से मिला मरहम

इस पूरे मामले पर एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने साफ तौर पर बताया कि कानून से ऊपर कुछ नहीं है” पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहा था, जिस तरह से एक अधिवक्ता के द्वारा उससे अभद्रता गाली-गलौज की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर बार एसोसिएशन में इस मामले को लेकर रणनीति बनाने के लिए आज एक बैठक किये जाने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कल शनिवार को मोबाइल पर अचानक बज सकती है इमरजेंसी बीप; उत्तराखंड में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट का होगा परीक्षण
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टांडा के जंगल में टस्कर हाथी का तांडव, 72 घंटे के भीतर तीसरी जान ली; क्षेत्र में भारी दहशत