काशीपुर : युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ऐंठ लिए, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर। एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर आईलेट्स कंपनी के संचालक ने 21 लाख रुपये ऐंठ लिए। तकादा करने पर संचालक ने उसे कुछ दस्तावेज दिए। जो जांच कराने पर फर्जी पाए गए। तहरीर पर पुलिस ने आईलेट्स संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव हरिपुरा सोन, पीरूमदारा (नैनीताल) निवासी चमनलाल चौधरी पुत्र ओम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2021 में उसने अपने पुत्र उत्कर्ष चौधरी को कनाडा भेजने के लिए फिलाय ओवर सीज से आईलेटस का कोर्स कराया था। संस्थान के संचालक गांव नूरपुर, स्वार रामपुर निवासी बलवंत सिंह गिल पुत्र कुलवंत सिंह गिल ने पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने को ऑनलाइन और नकदी के रूप में 21 लाख रुपये लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

इसके बाद उसके पुत्र को कनाडा भेजने के लिए बलवंत सिंह गिल लगातार टालमटोल करता रहा। बार-बार कहने पर बलवंत ने उसे कनाडा भेजने से संबंधित तीन पेपर दिए, लेकिन जानकारी करने पर पेपर फर्जी पाए गए। 20 मार्च 2023 को उसने 15 लाख रुपये की राशि का एक चेक दिया, जो कि खाते में लगाने पर बाउंस हो गया। उसने सिर्फ पौने दो लाख रुपये वापस लौटाए हैं। बाकी की रकम उसने हड़प ली। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह गिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द