काशीपुर : बच्चे की नाले में डूबने से मौत, गुस्साए परिजनों ने शव को लेकर किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

काशीपुर: शहर के बाजपुर रोड स्थित आईजीएल के एक श्रमिक के तीन वर्षीय बेटे की नाले में डूबने से मौत हो गई.आक्रोशित परिजनों व श्रमिकों ने बच्चे के शव को कंपनी गेट पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया. गुस्साए लोगों ने कंपनी प्रबंधन से नाले को जल्द पटवाने की मांग की. जिससे भविष्य में दोबारा कोई अप्रिय घटना ना हो.

दरअसल, काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित ग्राम दोहरी परसा में एक नाला गुजरता है. बीते देर शाम आईजीएल के श्रमिक सोमपाल का तीन वर्षीय बेटा डब्बू खेलते हुए नाले में गिर कर बह गया. जिसके बाद राहगीरों ने सोमपाल को घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही सोमपाल और लोगों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी. घटना से करीब आधा किमी दूर नाले में बच्चे का शव मिला. बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया. गुस्साए श्रमिकों और परिजनों ने आईजीएल गेट पर बच्चे का शव रखकर प्रदर्शन किया. सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज

उन्होंने श्रमिकों को बमुश्किल शांत कराया. पुलिस की मौजूदगी में श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. इस दौरान श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन से नाला जल्द पटवाने की मांग की. जानकारी के अनुसार घटना के समय उसकी बीमार पत्नी घर पर थी. नाला घर के पीछे से बहता है. पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि बच्चा कब नाले में गिर गया. आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आईजीएल कंपनी गेट पर प्रदर्शन करने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे. बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई है. श्रमिकों को समझाकर मामला शांत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या कर ट्रक समेत जलाया, रुद्रपुर की शादीशुदा प्रेमिका गिरफ्तार