काशीपुर : रॉयल्टी चेकिंग के दौरान आरबीएम से भरे दो डंपर बैरियर को टक्कर मारकर भागे

खबर शेयर करें -

काशीपुर। रॉयल्टी चेकिंग के दौरान आरबीएम से भरे दो डंपर बैरियर को टक्कर मारकर यूपी की सीमा में भाग गए। साथ ही पीछे से एक गाड़ी में आ रहे डंपर चालकों के साथियों ने बैरियर पर तैनात युवकों को डंपर रोकने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में आंध्र प्रदेश के आनसाग्राम, नंदीगामा, कृष्णा निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह अपनी कम्पनी कैलाश रिवर बेड मिनरल्स एल.एल.पी. से नाका मुकुंदपुर में काम करता है। सोमवार की सुबह करीब 4.25 जब वह रोयल्टी चेक कर रहे थे। तभी बिना नंबर के एक आरबीएम से भरे डंपर को रोकने का प्रयास किया, तो डंपर चालक डंपर को अत्यधिक तीव्र गति से चलाते हुए बैरियर में टक्कर मार यूपी की ओर भाग गया, उसके कुछ देर बाद दूसरा डंपर भी इसी तरह टक्कर मारते हुए उत्तर प्रदेश की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

आरोप है कि डंपरों के पीछे चल रही एक बोलेरो गाड़ी में बैठे लक्ष्मण सिंह व नईम अहमद ने नाके पर गाड़ी रोककर कहा कि उनके डंपर ऐसे ही चलेंगे व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad