काशीपुर : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती द्वारा अपने प्रेमजाल में फंसाकर मर्चेंट नेवी अफसर से लाखों रुपये ऐंठने का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

काशीपुर : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवती द्वारा अपने प्रेमजाल में फंसाकर मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर के पद पर तैनात एक कर्मी से लाखों रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर पीड़ित से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की हैं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तथा हाल नोएडा निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। जिसमें कहा कि वह मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर के रूप में कार्यरत है। बताया कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती काशीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। इस दौरान उसकी युवती से नजदीकियां बढ़ी और उसने युवती को आर्थिक मदद करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

आरोप है कि इस दौरान युवती ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे अलग-अलग समय पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही उसका क्रेडिट कार्ड लेकर खरीददारी भी कर ली। बताया अब युवती व उसके पिता उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहे हैं। साथ ही धमकी दे रहे हैं यदि शादी नहीं की तो वह उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि बीती 4 मई को युवती के पिता ने उसे बहाने से काशीपुर बुलाया। यहां पर किसी अधिवक्ता से पिता-पुत्री ने फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि अब फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट निरस्त कराने के नाम पर उससे पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से पुलिस को तहरीर भेजी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
Ad Ad Ad