काशीपुर : मायके जा रही महिला का पर्स छीनकर भाग रहे उचक्के को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Kashipur: The thief who snatched the purse of a woman going to her maternal home and was caught and handed over to the police

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । काशीपुर में छीना झपटी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अपने घर को जा रही है एक महिला का एक उचक्का सारे शाम पास छीनकर भाग निकला वह तो गनीमत रही की पर्स छीनकर भाग रहे उचक्के को महिला द्वारा शोर मचाने के बाद लोगों ने दबोच लिया।जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले में महिला की मौत से आक्रोश, वन विभाग कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी

 

यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी नीतू माथुर पत्नी आलोक कुमार माथुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि वह स्टेडियम के पास अपने मायके आई हुई थी।  शाम पौने पांच बजे वह अपनी छोटी बहन के घर मानपुर रोड से वापस मायके जा रही थी। तभी मानपुर रोड की ओर से बाइक सवार एक युवक आया और उसका पर्स छीनकर रामनगर रोड की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर काल बनी रफ्तार; डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया। इसी बीच उसके भाई दीपक सक्सेना भी आ गए। रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास वह एक रिसोर्ट के अंदर भाग गया। तब रिसोर्ट के गेट पर तैनात दो गार्ड ने उसको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं तमाम व्यापारियों एवं लोगों ने बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दरिंदगी: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर टैक्सी चालक और साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad