काशीपुर : पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मिली बड़ी कामयाबी, होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़ किया है. सेक्स रैकेट काशीपुर के एक होटल में चल रहा था. मौके पर छापा मारकर टीम ने 12 से ज्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में भी पकड़े गए है.

पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को काशीपुर के एक होटल में गलत काम होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो काम्बोज के नेतृत्व में एक टीम काशीपुर भेजी गई.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

इस टीम ने काशीपुर के आवास विकास मोड़ इलाके में स्थित होटल में छापा मारा तो वहां हड़कंप सा मच गया. छापेमारी के दौरान टीम ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. इसके अलावा वहां से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई. पुलिस ने होटल को मालिक को गिरफ्तार कर कई महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया. इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

बता दें कि बीते कुछ समय से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट स्पा सेंटर भी छापेमारी कर रही है. कई बार स्पा सेंटर से भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने उन महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जिन्हें जबरदस्ती इस देह व्यापार के दलदल में घसीटा गया था.