काशीपुर पुलिस ने 8.02 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस ने8.02 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में चैंकिंग के दौरान नये ढेला पुल से पहले कब्रिस्तान गेट के पास अल्ली खां को जाने वाली सड़क से नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र रईस अहमद तथा मोनिश पुत्र रईस अहमद निवासीगण काली बस्ती काशीपुर को क्रमशः 4.50 ग्राम तथा 3.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, कां. प्रेम कनवाल, मोहन नेगी, प्रकाश चन्द्र व सुरेन्द्र सिंह शामिल थे। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद