
राजू अनेजा,काशीपुर। कोतवाल हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में काशीपुर पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान काली राख के पास ढैला नदी क्षेत्र से सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा को 4.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने गैर जमानती वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में वेयन्त सिंह (आबकारी अधिनियम) और निपेंद्र शर्मा (चोरी से संबंधित धाराएं) शामिल हैं, जो काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।
इन दोनों कार्रवाइयों को कोतवाल हरेंद्र सिंह की सख्त कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है, जिनके निर्देशन में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा।
काशीपुर पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों और कानून से बचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- नशे और अपराध के खिलाफ काशीपुर पुलिस का चला चाबुक, दो वारंटी समेत एक नशे का सौदागर गिरफ्तार
- “जिसकी चलती, उसकी क्या गलती ! वर्षों से जर्जर रामनगर रोड निर्माण को महापौर ने चुटकियों में दिलाई मंजूरी, अब चारों ओर हो रही वाह भाई वाह
- हल्द्वानी: गेहूं कटाई के दौरान हादसा; 8 फीट गहरे पिट में गिरने से 11 साल के सौरभ की मौत, चप्पल तैरती देख हुआ अनहोनी का अहसास
- स्टडी वीजा के नाम पर दो भाइयों की दरिंदगी: दुबई ले जाकर दोनों ने युवती की अस्मत लूटी, फिर दिल्ली में दोहराया घिनौना कृत्य”
- छात्र दिव्यांश जटराना की मौत पर ‘न्याय युद्ध’; आशारोड़ी बॉर्डर पर जुटेंगे हजारों किसान, राकेश टिकैत ने आंदोलन को बताया ‘अनिश्चितकालीन’
- भालू के हमले में ग्राम प्रधान और वनकर्मी समेत 3 घायल; डीएफओ पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बिना हथियार टीम भेजने का आरोप
- उत्तराखंड पुलिस को मिला ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’; राज्य के रजत जयंती वर्ष में मिली बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक क्षण
- उत्तराखंड: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 घोषित; 19 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के नवाचारी शिक्षक शामिल
- उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ी हलचल: IPS कुश मिश्रा का तबादला; 10 निरीक्षकों की पदोन्नति और 5 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर
- उत्तराखंड कांग्रेस में ‘महायुद्ध’: हरीश रावत बनाम हरक सिंह; उपेक्षा से आहत रावत ने लिया ‘ब्रेक’, समर्थकों ने दी इस्तीफे की धमकी


