
राजू अनेजा,रुद्रपुर। स्टडी वीजा का झांसा देकर एक युवती के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्रपुर के दो भाइयों ने पहले युवती को दुबई ले जाकर उसकी अस्मत लूटी और फिर धमकी देकर दिल्ली बुलाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।
पीड़िता, जो पंजाब के पटियाला की रहने वाली बताई जा रही है, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के सिलसिले में आरोपियों के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों भाइयों ने उसे अपने जाल में फंसाया और विदेश ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
मामले में पहले पटियाला में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के वीडियो कॉल के माध्यम से बयान दर्ज कर लिए हैं और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। जांच के लिए उपनिरीक्षक नेहा राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- रुद्रपुर: कुमाऊं के पहले हाईटेक बस टर्मिनल निर्माण का रास्ता साफ; बाधक बन रहीं 48 दुकानों पर 27 जून को चलेगा बुलडोजर, आज मुनादी
- गूलरभोज: रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे और दुकानों पर आज चल सकता है बुलडोजर; 15 प्रतिष्ठान निशाने पर, व्यापारियों में हड़कंप
- झील में कार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, शादी समारोह में आए थे 4 दोस्त; 3 घायल अस्पताल से डिस्चार्ज
- हल्द्वानी: देवरानी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना जेठानी और नाबालिग भतीजी के अश्लील वीडियो किए पोस्ट; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड में जून की सूखी मार: 12 जिलों में सामान्य से 35% कम बरसे बादल, संकट में धान-गन्ने की फसल; 29-30 जून तक मानसून आने की उम्मीद
- मोबाइल देखने पर परिजनों की डांट से नाराज होकर 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या; गांव में पसरा सन्नाटा
- दो महीने पहले की थी बेटी की शादी, पत्नी, बेटी और दामाद ने दराती से काटकर की व्यक्ति की हत्या
- अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे देवस्थल; परिवारों में कोहराम
- हल्द्वानी: हीरानगर के केवीएम स्कूल में भीषण अग्निकांड; धू-धू कर जलीं दो बसें और जनरेटर, लखनऊ हादसे के बाद सीएम धामी ने दिए देशव्यापी फायर ऑडिट के निर्देश
- रानीखेत: तितालीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत; मोबाइल की घंटी बजने से हुई एक मृतक की पहचान

