काशीपुर : पोस्टमार्टम हाउस के पास कुत्ते के मुंह में सात माह का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

काशीपुर। काशीपुर के पोस्टमार्टम हाउस के पास एक कुत्ते के मुंह में सात का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में आए लोगों ने कुत्ते के मुंह से भ्रूण को छुड़ाया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर डीएनए जांच के लिए भ्रूण को हल्द्वानी स्थित एसटीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में कुछ लोग खड़े थे। इसी बीच एक कुत्ता पास स्थित नाली से प्लास्टिक की थैली खींचकर मुंह में दबाकर भागने लगा। लोगों

ने देखा तो थैली में सात माह का भ्रूण था। वहां मौजूद डॉ. अमरजीत साहनी ने भ्रूण का परीक्षण किया। वह पुरुष लिंग था। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रकाश सिंह बोरा ने भ्रूण का पंचनामा भरा। उसे डीएनए जांच व पोस्ट मार्टम की कार्रवाई के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। सूचना पर पहुंची सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा हरनीत कौर ने भी इस संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'