काशीपुर : उधमसिंह नगर पुलिस ने गैंगस्टर जगरूप सिंह की करोड़ों की संपत्ति अपने कब्जे में ली

खबर शेयर करें -

डीएम के निर्देश पर पुलिस फोर्स के साथ जिला प्रशासन की टीम ने गैंगस्टर जगरूप सिंह की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है. गैंगस्टर जगरूप सिंह ने 2 करोड़ रुपए की ये संपत्ति अवैध रूप से बनाई थी. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम ने जब गैंगस्टर जगरूप की संपत्ति जब्त की तो उस समय भारी पुलिस फोर्स किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैनात था.

गैंगस्टर जगरूप सिंह की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के पन्नू फार्म निवासी गैंगस्टर जगरूप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे. गैंगस्टर जगरूप सिंह के द्वारा दो नंबर की कमाई से अर्जित की गई संपत्ति के जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को रिपोर्ट भेजी गई थी. रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी के निर्देशों पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

अपराध से इकट्ठा की गई संपत्ति पर एक्शन: एसएसपी ने बताया कि जगरूप सिंह के द्वारा दो नंबर की कमाई से अर्जित की गई लगभग 2 करोड़ रुपये की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई पुलिस टीम और प्रशासन की टीम द्वारा की गई है. एसएसपी ने बताया कि किसी भी तरह से उधम सिंह नगर जनपद में अपराधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. उनके खिलाफ जो भी निरोधात्मक कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी. कानूनी कार्रवाई से अपराधियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ी जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा

2025 तक माफिया और गुंडा फ्री स्टेट बनना है उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजना है कि 2025 तक उत्तराखंड को माफिया और गुंडा फ्री बना दिया जाए. जिससे देवभूमि में असली देवभूमि की झलक दिखाई दे. सीएम के इस अभियान को पुलिस प्रशासन इन दिनों जोर शोर से पूरा करने में लगे हैं. अपराधियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. उधमसिंह नगर के गैंगस्टर जगरूप सिंह पर की गई कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad