काशीपुर:जमीनों के फर्जी खेल का पर्दाफाश, गणपति की टीम ने चार गैंगस्टर दबोचे

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर लोगों से मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का आईटीआई कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जनपद में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह और सीओ विभव सैनी के पर्यवेक्षण में आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह आम लोगों को धमकाकर और मारपीट कर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाता था तथा इसी के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित करता था। गिरोह की गतिविधियां लोक व्यवस्था को प्रभावित कर रही थीं, जिसके चलते पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
आशीष चौहान उर्फ पटवारी (37), पुत्र गिरवर सिंह, निवासी वैशाली कॉलोनी, आईटीआई काशीपुर
अमरजीत सिंह (32), पुत्र दरबारा सिंह, निवासी वैशाली कॉलोनी, खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर
गुरुप्रेम सिंह (32), पुत्र हरजिंद्र सिंह, निवासी पटेलनगर, काशीपुर
कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी (36), पुत्र हरभजन सिंह, निवासी वार्ड नंबर 17, मनसा देवी, कानूनगोयान, काशीपुर
पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी, कोतवाल जसपुर राजेंद्र सिंह डांगी, एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुनील सुतेड़ी, एसएसआई जसपुर जावेद मलिक, चौकी प्रभारी बांसफोड़ान देवेंद्र मेहता, कटोराताल चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी, प्रतापपुर चौकी प्रभारी सौरभ भारती, एसआई देवेंद्र सामंत, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, दीपक, कांस्टेबल हरीश, गिरीश मठपाल और नरेश चौहान शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  यूपी से नशे की खेप लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार, 6 हजार नशीले कैप्सूल और 51 हजार नकद बरामद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें