काठगोदाम : लड़की के प्यार में शादीशुदा आदमी का खौफनाक कांड, वीडियो बनाकर किया यह काम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के एक शहर में दो बच्चों के पिता ने ऐसा कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। लड़की के प्यार में आदमी ने खौफनाक कदम उठाने से पहले वीडियो भी बनाया। पूरे मामले को जानकर पत्नी सहित उसके बच्चे भी हैरान हैं।

यह हैरतअंगेज मामला नैनीताल जिले का है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा आदमी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

सुसाइड से पूर्व शादीशुदा आदमी ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार एक युवती को बताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक दमुवाढुंगा में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुसाइड से पूर्व बनाए गए वीडियो में मृतक का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

उसी वार्ड में एक युवती ने अपनी मां को भी भर्ती कराया था। बातचीत होने पर दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए। काफी दिनों तक दोनों के बीच बात होती रही, लेकिन उन्हें कभी मिलने का मौका नहीं मिला। कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गई, जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे। इसकी भनक मृतक की पत्नी को लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

मृतक का कहना था कि पत्नी को समझाया तो वह शादी के लिए मान गई, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मृतक ने युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया। साथ ही पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जानकारी मिलने पर ऑटो चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad