काठगोदाम पुलिस ने भुजियाघाट के रेस्टोरेंट से 2 आरोपियों को 2 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: भुजियाघाट क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में नशे का कारोबार चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने दो आरोपी को 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया.

काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने कहा सूचना मिल रही थी कि भुजियाघाट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में चरस बेचने का कारोबार किया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की तलाशी ली. मौके से पुलिस ने 2 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड पुलिस में 1614 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कमल भट्ट और कैलाश चंद्र पलाडिया बताया. दोनों भीमताल के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. पकड़े गए चरस की कीमत करीब ₹5 लाख बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल