काठगोदाम पुलिस ने 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में चुनाव नजदीक है, ऐसे में अब शराब का खेल भी शुरू हो गया है. काठगोदाम पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसके कब्जे से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. आरोपी कार से शराब की डिलीवरी करने जा रहा था, जहां वो पुलिस की गिरफ्त में आ गया.यह भी पढ़े 👉 चेहरे से पिम्पल को दूर करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार से शराब की तस्करी की जा रही है. शराब की डिलीवरी हल्द्वानी में की जानी है. जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नैनीताल-सितारगंज मार्ग खेड़ा के पास से कार समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. तलाशी लेने पर कार में 40 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली. शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए के आस पास बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित

यह भी पढ़े 👉 अपने दांतों को मोती सा चमकाएँ इस आसान विधि से

पुलिस की मानें को आरोपी का नर्शिर कुमार है. वो हरियाणा के जींद का रहने वाला है.आरोपी कार से शराब लाकर हल्द्वानी में तस्करी करने रहा था. जिसे पुलिस ने कार समेत दबोचा है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. जबकि, कार को सीज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में खिलाड़ियों का जलवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी के पदक विजेताओं को किया सम्मानित; उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं