केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बाजपुर रोड पर मंद गति से चल रहे आरओबी निर्माण को अति शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता लिखा पत्र
KDF President Rajeev Ghai wrote a letter to the National Highway Executive Engineer, demanding the completion of the slow-moving ROB construction on Bajpur Road at the earliest.
राजू अनेजा,काशीपुर ।काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता पत्र लिखकर बाजपुर रॉड पर एलसी नम्बर-39B पर निर्माणाधीन ROB के मन्द गति से हो रहे कार्य में तेजी लाकर उक्त निर्माण को अति शीघ्र पूरा करने की मांग की है जिससे क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके।काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता को भेजे गए पत्र में कहा कि आपका विभाग उपरोक्त ROB के निर्माण को गम्भीरता से नहीं ले रहा है जिसकी वजह से उसके निर्माण कार्य समय से होता प्रतीत नहीं हो रहा। आगे ही विभागीय सामंजस्य ना होने की वजह से लगभग छः वर्ष लग चुके है।
महोदय, आपको अवगत कराया गया था की इस माह में एतिहासिक माँ का डोले को वहाँ से गुजरना है जिसके लिये पर्याप्त रास्ते का प्रविधान किया जाना है। कार्यों की प्रगति की जाँच करने पर हमारे द्वारा आपके ROB ठेकेदार ने अवगत कराया की निम्न कार्य विभागीय अनुमति के कारण लम्बित है।
1. ०.६५० मीटर की जगह १.०० मीटर की ह्यूम पाइप जिसके लिये खुदाई की गई है विभागीय अनुमति ना मिलने के कारण कार्य रुका है।
2. रेलवे विभाग से रेलवे क्रासिंग पर इलेक्ट्रिक पोल, पेढ़, हाईट गेज, सिग्नल तारो को शिफ्ट करवाने आदि की अभी अनुमति प्राप्त नहीं हुई है जिसके लिये ठेकेदार द्वारा आपको लिखित पत्र प्रेषित किये हुए है साथ ही रेलवे विभाग द्वारा आपके विभाग को लगभग २५ लाख रुपये जमा किये जाने है तभी रेलवे द्वारा उन कार्यों को किया जायेगा। उपरोक्त कार्यों को विभागीय तालमेल से आपके द्वारा प्राथमिकता से करवाया जाना है।
3. फ़्लाइओवर के नीचे टाइलो का लगना पिलर साइड, साइड रॉड निर्माण व इलेक्ट्रिक लाइट की फ़ीटिंग का कार्य जिसके लिये आप के द्वारा टेंडर प्रक्रिया करवाते हुए की जानी है अभी तक लम्बित है। जिसे प्राथमिकता से किया जाना है।
महोदय, उपरोक्त लम्बित कार्यों की वजह से हो ROB निर्माण में हो रही देरी का संज्ञान आपके स्तर पर लिया जाना आवश्यक है। काशीपुर की जानता जो की ROB के समय से निर्माण ना होने के कारण बहुत अधिक त्रस्त है भविष्य में विभागीय लापरवाही से हो रही देरी बर्दाश करने की स्थिति में नहीं है। आप से अनुरोध है कार्य की प्रगति के लिये गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता से पूरा करवाने में अपना सहयोग दे।

