केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

खबर शेयर करें -

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे.

पूर्व में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित थी.

केदारनाथ धाम और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही गुरुवार को बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में हुई बैठक में पंचांग गणना के बाद विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ के कपाट खुलने की भी तिथि तय की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली

विधि-विधान से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के ठीक 15 दिन पहले गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तारीख 12 अप्रैल 2023 तय की गई है.

जोशीमठ को लेकर लोगों के मन में था संशय, सीएम ने कही ये बात

जोशीमठ संकट और वहां के घरों में आई दरारों को लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है. जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक बयान देकर इस संशय को खत्म कर दिया है. सीएम धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं. सीएम ने कहा है कि रास्तों की मरम्मत के साथ ही अन्य सुविधाएं भी सुधारी जाएंगी.

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

बता दें कि साल 2022 में चारधाम यात्रा को लेकर नया रिकॉर्ड बना था. कोरोना महामारी की वजह से दो साल बाद पिछले साल चार धाम की यात्रा के दौरान करीब 211 करोड़ का कारोबार हुआ था और पहली बार चार धाम की यात्रा में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे.

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad