बाजपुर : केलाखेड़ा के बौर नदी से दो पैर और पैर का एक पंजा मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

केलाखेड़ा। गांव रम्पुराकाजी में बौर नदी से दो पैर और पैर का एक पंजा मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची डाग स्क्वायड सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच की। पुलिस ने मानव अंगों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा है, जिन्हें डीएनए के लिए भेजा जाएगा। ये अंग दो लोगों के होने की आशंका है। पुलिस हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जता रही है।

बुधवार सुबह गांव रम्पुराकाजी में एक ग्रामीण ने बौर नदी के पास महिला की सलवार पड़ी देखी। ग्रामीण की सूचना पर केलाखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से बौर नदी में खोजबीन शुरू की तो वहां से तीन मानव अंग बरामद हुए। सूचना पर काशीपुर एसपी अभय सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, बाजपुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओजी, जल पुलिस, डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम समेत आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की खोजबीन शुरू की लेकिन देर शाम तक पुलिस को कोई शव नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि पुलिस मानव शरीर के अंगों के आधार पर शव की खोजबीन कर रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें जुटी है। सीओ ने बताया कि हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका के चलते कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मानव के मिले तीनों अंगों को मोर्चरी में रखा गया है। जिन्हें डीएनए के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

गांव रम्पुराकाजी से संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को 40 वर्षीय महिला अचानक घर से लापता हो गई। महिला की एक रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। बुधवार सुबह नदी किनारे ग्रामीणों को एक सलवार मिली। इसी आधार पर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बौर नदी में खोजबीन शुरू की। खोजबीन के चलते बौर नदी में सबसे पहले एक टांग मिली। कुछ दूरी पर एक ओर टांग मिली। उसके बाद पुलिस को नदी से पैर का पंजा मिला। संभावना जताई जा रही है कि मिली दो टांगें महिला की हो सकती है। जबकि पैर का पंजा पुरुष के हाेने की संभावना है। लोगों में चर्चा है कि महिला-पुरुष की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए अंग काटकर नदी में फेंके गए हैं। सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर पुलिस महिला की खोजबीन कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad