खटीमा : खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन पर आकाशीय बिजली काल बनकर टूटी, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

खटीमा,  यहां स्थित सैजना गांव में आज सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन पर आकाशीय बिजली काल बनकर टूट पड़ी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना सुबह करीब दस बजे की है जब सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मौके पर उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी खेत में उनके साथ थे तभी जोरदार धमाके की आवाज के साथ आसमानी बिजली का कहर बरपा और  सुमित और सुहावनी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया है। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को दैवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और हर किसी की आंखे नम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल