खटीमा: सीएम धामी ने नानकमत्ता में जनजाति गौरव दिवस मनाया, ₹9.67 करोड़ से बनने वाले महाविद्यालय भवन का शिलान्यास

खबर शेयर करें -

 

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नानकमत्ता दौरे पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज को शुभकामनाएं दीं और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।


🏛️ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

  • शिलान्यास: महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में ₹967.98 लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया गया।

  • लोकार्पण: नानकमत्ता नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार; ऑटो बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

💬 मुख्यमंत्री का संबोधन और घोषणाएँ

सीएम धामी ने भगवान बिरसा मुंडा को कोटि-कोटि नमन किया और कहा कि उन्होंने जनजातीय समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

जनजातीय समुदाय के लिए घोषणाएँ और कार्य:

  • आज आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए कई करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

  • देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी जनजाति समुदाय से आती हैं।

  • सरकार ने आदिवासी 128 गाँवों का चयन किया है।

  • चकराता व बाजपुर में विद्यालय स्थापित किया जा रहा है और 16 राजकीय विद्यालय पद्धति का संचालन किया जा रहा है।

  • जनजाति समुदाय के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।

  • विवाह के लिए ₹50 हजार का अनुदान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला गेट पर संयुक्त टीम का छापा; ओवरलोडिंग पर एक वाहन सीज, 30 से अधिक वाहनों के चालान

नानकमत्ता क्षेत्र के लिए घोषणाएँ:

  • नानकमत्ता में निशुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाएँगे।

  • किसानों के धान की तौल के लिए दोबारा पोर्टल शुरू करके धान की तुलाई करवाई जाएगी।

  • साधु नगर में कैलाश नदी पर पुल निर्माण कराया जाएगा।

  • नानकमत्ता को पर्यटन के रूप में विकसित कर नानक सागर को टूरिस्ट स्थल बनाया जाएगा।

  • बस स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : अमित शाह ने ₹1100 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात; 5 विदेशी हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता

🕌 गुरुद्वारा में मत्था टेका

कार्यक्रम से पूर्व, सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारे में पहुँचकर मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना के लिए आशीर्वाद लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad