खटीमा : छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध हालात में मौत, जवान के स्वजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

खटीमा में अवकाश पर घर आए जवान की मौत हो गई। जवान के स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था, वह 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था।

45 दिनों के अवकाश पर घर आया था सैनिक

चारू बेटा पहाड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग वर्ष 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 1/9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। 2 दिन पूर्व 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

खाना खाकर सोया और फिर नहीं उठा

मंगलवार की शाम को मोहन खाना खाकर सो गया। बुधवार की सुबह जब वह नहीं उठा। तो स्वजन उसके कमरे में पहुंचे। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

सूचना पर उपनिरीक्षक किशोर पंथ एवं एसआई पंकज महर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अविवाहित था। मृतक के पिता डीएससी में कार्यरत है वर्तमान में वह भी जम्मू में ही तैनात हैं। परिवार में माता वह बहन हैं। घटना की सूचना के बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad