खुशखबरी : प्रदेश भर में सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को इस महीने से एक किलो मडुवा मिलेगा मुफ्त

खबर शेयर करें -

सफेद और गुलाबी कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश भर में कार्डधारकों को इस महीने से एक किलो चावल के बदले एक किलो मडुवा मुफ्त मिलेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

राज्य सरकार मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही है। इसी तर्ज पर सस्ते गल्ले की दुकानों में मडुवा देने की योजना बनाई गई थी। अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके आदेश दे दिए हैं।
आरएफसी कुमाऊं बीएस चलाल ने बताया कि मई से ही राशन कार्ड धारकों को मडुवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी

इसका आवंटन किया जा चुका है। राज्य में 13.91 लाख कार्डधारक हैं। एक राशन कार्ड पर एक किलो मडुवा मुफ्त मिलेगा। कहा कि इसी सप्ताह कुमाऊं के सभी गोदामों में मडुवा उपलब्ध करा दिया जाएगा। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लि. मडुवा उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad