किच्छा : जिंदा लोगों से मुक्त कराई मुर्दों की जमीन, जिला प्रशासन का चला बुलडोजर

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर: केंद्र और राज्य सरकार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को मुक्त कराने में लगी हुई है। लगातार बुलडोजर से सरकारी भूमियों पर कब्जे को ढहाया जा रहा है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा में भूमाफियाओं का बड़ा खेल सामने आया है। मुर्दों के नाम पर भूमि को बदल करके जिंदों के नाम पर कर दी गई। जिसके चलते प्रशासन हरकत में आ गया और भूमि को मुक्त कराई। उधम सिंह नगर के किच्छा पुराने गांव में जिंदा लोगों ने मुर्दों की भूमि को भी नहीं बख्शा और भूमि पर कब्जा जमा लिया। लम्बे समय तक चली जद्दोजहद के बाद उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र मोके पर जाकर भूमि को मुक्त कराया। साथ ही सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में अगर इस भूमि पर कब्जा किया तो उनके मुकदमा लिखवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा स्थित ग्राम पंचायत दरऊ में 1947 से पहले से कब्रिस्तान स्थापित है, लेकिन कुछ भूमाफियों ने कब्रिस्तान पर भी कब्जा जमा लिया। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश चंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुराने दस्तावेज के आधार पर उक्त जमीन को मुक्त कराया। मुक्त कराई गई भूमि लगभग चार बीघा निकली है। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में कब्रिस्तान और सरकार की जमीन पर किसी ने कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि कई वर्षों से चले आ रहे इस विवाद को निपटाया गया है तो गांव के लोगों ने आभार भी जताया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम