किच्छा : युवक ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी फोटो खींच ली थीं, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

खबर शेयर करें -

दो युवकों से परेशान 12 वीं की छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आरोपी युवक उस पर शादी का दबाव बना रहे थे. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दो युवकों से परेशान 12वीं की छात्रा के जान देने की दुखद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को सौंपी गई तहरीर में छात्रा के पिता ने बताया कि एक युवक ने मेरी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया. जिसमें उस युवक के साथी द्वारा उसका सहयोग किया गया. आरोपी द्वारा उनकी पुत्री की फोटो भी खींची गई थी. जिसको लेकर वह उस पर शादी करने का नाजायज दबाव बना रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  घर की सफाई कर रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी. जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसके द्वारा दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन वह नहीं माने और उस पर और अधिक दबाव बनाने लगे. सोमवार दोपहर उसकी बेटी अपने चाचा के घर गई हुई थी. चाचा के घर पर कोई नहीं था. जब परिजन घर लौटे तो बेटी का शव मिला. आनन फानन में परिजनों द्वारा उसके शव को नीचे उतार कर अस्पताल ले गए. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें