किच्छा : तमंचे पे डिस्को करने वाला युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार, चार जिंदा कारतूस भी बरामद
किच्छा: तमंचे पर डिस्को कर उसका वीडियो बना कर वायरल करने का शौक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वीडियो वायरल करने पर युवक को चिन्हित कर 12 बोर के तमंचे व चार जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया।पुलिस पकड़े गए शातिर से पूछताछ कर रही है।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा लेकर डांस करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने छान बीन की तो युवक पुलभट्टा थाने के गांव अजीतपुर के निवासी के रूप में चिन्हित किया गया । जिसके बाद एसओ कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम युवक के अजीतपुर शमशान घाट के पास दबिश देकर युवक को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद कर लिए। युवक ने अपना नाम आकाश राठौर पुत्र घासीराम निवासी ग्राम अजीतपुर थाना पुलभट्टा बताया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह तमंचा पांच हजार रुपये में बहेड़ी से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आकाश के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

