24 मई 2025 का राशिफल: जानें 12 राशियों के लिए क्या है खास

खबर शेयर करें -

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक उत्सव में भागीदारी होगी, लेकिन रिश्तेदारों के कारण तनाव संभव है। युवाओं के लिए शिक्षा में प्रयास सफल होंगे और पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

  • उपाय- सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज जीविका में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी और विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

  • उपाय- सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन कराएं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे। युवाओं को गुरु का सहयोग मिलेगा।

 

  • उपाय- सुबह गाय को हरा चारा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें 👉  लाल कुआं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जय जयकार से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

कर्क राशि

कर्क राशि के विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। आर्थिक हानि की संभावना है। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

 

  • उपाय- चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबार में बदलाव संभव है, लेकिन रिश्तेदारों के कारण तनाव हो सकता है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

  • उपाय- सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को गुड़ लगाकर खिलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शिक्षा में किए गए प्रयास सफल होंगे। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका में भी प्रगति होगी।

 

  • उपाय- बुध के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गोवंश का उपचार करवाएं।
यह भी पढ़ें 👉  लाल कुआं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जय जयकार से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के रचनात्मक प्रयास सफल होंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

  • उपाय- शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को आटा व चावल का दान दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के रिश्तों में निकटता आएगी और अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

 

  • उपाय- सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़, चना व केला खिलाएं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

 

  • उपाय- बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी खिलाएं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लाल कुआं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जय जयकार से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

 

  • उपाय- सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे। आर्थिक मामलों को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।

 

  • उपाय- शनि देव की पूजा करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान या शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

 

  • उपाय- गोवंश की सेवा करें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad