लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ के छात्र विद्यालय की छत पर जा चढ़े, पेट्रोल व माचिस के साथ आत्मदाह की दी धमकी

खबर शेयर करें -

विभिन्न मांगों को लेकर आंदेलन कर रहे लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ के छात्र, विद्यालय की छत पर जा चढ़े हैं। दावा किया जा रहा है कि वे अपने साथ पेट्रोल की केन भी ले गए हैं। इस बीच छात्र संघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा ने हाथ में पेट्रोल लेकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली।

छात्र बिना सिलेबस पूरा कराए बगैर परीक्षा की तैयारी से नाराज हैं। छत पर छात्रों के डेरे की सूचना पर महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। आंदोलनरत छात्रों से वार्ता की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही परेशानियों से भी नाराज बताए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पीजी महाविद्यालय वर्षों से 15 कमरों में ही चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और छात्रों से वार्ता की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनर किलिंग से सनसनी: लड़की से मिलने गए दलित युवक केतन की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, दोस्त का हाथ तोड़ा; अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा का कहना है कि ग्रामीण महाविद्यालय में छात्र गरीब परिवार से आते हैं और महाविद्यालय में आकर महाविद्यालय में छात्रों का सिलेबस पूरा न होने से बाहर ट्यूशन लगाने पर मजबूर होते हैं, जिससे छात्रों व छात्रों के परिवारों का होता है शोषण।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर-किच्छा रोड पर रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पार कर रहे 25 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत; 4 साल पहले हुई थी शादी

उन्होंने कहा कि छात्रों के शोषण को बंद नहीं किया तो वे आत्मदाह करेंगे। आत्मदाह की धमकी से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का लाल देश सेवा में शहीद: 21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित रावत का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव; तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में कोहराम
Ad