लालकुआं : प्रॉपर्टी को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई के ससुराल से आए युवकों एवं स्थानीय परिजनों के बीच लाठी-डंडों से जबरदस्त मारपीट

खबर शेयर करें -

लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र संजय नगर हाथीखाना में प्रॉपर्टी को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद का मामला इतना गर्माया कि छोटे भाई के ससुराल से आए युवकों एवं स्थानीय परिजनों के बीच लाठी-डंडों से जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। जबकि हल्द्वानी से आए युवक भी यहां से भागकर हल्द्वानी में ही अपना उपचार करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआँ के संजय नगर हाथीखाना क्षेत्र के निवासी नौशाद और दिलशाद नामक दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है, शनिवार को छोटे भाई दिलशाद के हल्द्वानी निवासी ससुराली सुलहनामा कराने लालकुआं स्थित उनके आवास में आए थे कि मामला सुलझने के बजाय बिगड़ता चला गया और परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। जिसमें मारपीट के दौरान फरमान उम्र 20 वर्ष, इरशाद खान उम्र 42 वर्ष, फिरदोश उम्र 40 वर्ष, अमान उम्र 18 वर्ष,महजबी उम्र 35 वर्ष सहित अन्य कई परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाकर उनका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

वहीं जैसे ही मारपीट हुई प्रत्यक्षदर्शियों ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियो को देखकर हल्द्वानी से आए युवक भागने लगे तथा हाथीखाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देर शाम तक मामले की तहरीर स्थानीय कोतवाली में नहीं दी गई थी, जबकि घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad