लालकुआं : कलश यात्रा में ध्वज लेकर चल रहे दो सगे भाई हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुए जख्मी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ मौके पर कलश यात्रा में ध्वज लेकर चल रहे दो सगे भाई रेलवे की इलेक्ट्रिक ट्रेनों को बिजली देने वाली हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से जख्मी हो गए, जिन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब उनकी स्थिति बेहतर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बंगाली कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाल गई कलश यात्रा के दौरान लालकुआं नगर का भ्रमण कर जैसे ही कलश यात्रा वापस कथा पंडाल को लौट रही थी, इसी दौरान जैसे ही उक्त यात्रा वापस रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तो उसके आगे आगे ध्वज लेकर चल रहे देवकीनंदन गुप्ता उम्र 39 वर्ष एवं विक्रम गुप्ता 30 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी लालकुआं का ध्वज का ऊपरी हिस्सा रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजर रही इलेक्ट्रिक ट्रेनों को बिजली देने वाली हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे हुए करंट प्रवाह के चलते नीचे ध्वज पकड़े दोनों भाई संपर्क में आ गए, जिसके चलते दोनों जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत ही हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां अब दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी