लालकुआं : वन विभाग ने तस्करी कर ले जाई जा रही लकड़ी पकड़ी, ट्रैक्टर चालक भागने में सफल

खबर शेयर करें -

तराई पूर्वी वन प्रभाग क्षेत्र में अवैध खनन और लकड़ी की तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.

तराई पूर्वी डौली व गौला रेंज एवं वन सुरक्षा दल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा किया है. वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भारी मात्रा में साल की बेशकीमती लकड़ी बरामद की है.

इस मामले में वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल लकड़ी तस्कर भागने में कामयाब रहे. प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर शाम वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुरियाखत्ता देवी मंदिर पर नाकेबंदी की. टीम को एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी. चालक को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन वाहन चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ा दी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी

इसके बाद वन विभाग टीम की टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया गया. कुछ दूरी पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ अंधेरे में भाग निकला. तलाशी में टीम को ट्रैक्टर ट्रॉली से नौ गिल्टे साल की लकड़ी बरामद हुए. इस मामले में वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को डौली रेंज के कार्यालय परिसर में खड़ी कर दिया. वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. पकड़ी गई लकड़ी की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है. लकड़ी तस्करों की तलाश की जा रही है. जांच पड़ताल में पता चला कि लकड़ी को जंगल से काटकर बेचने के लिए उधम सिंह नगर ले जाया जा रहा था. पूरे मामले में ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई