लालकुआं : सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल ब्रेन हेमरेज होने के चलते अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक

खबर शेयर करें -

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल को ब्रेन हेमरेज होने के चलते गंभीर हालत में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र 69 वर्ष का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें

वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिर है, और उनके समर्थक भगवान से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है, डीएन सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

क्षेत्र के तमाम जागरूक लोगों एवं सेंचुरी पेपर मिल से जुड़े तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad