लालकुआं : रेलवे विभाग और प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त करने का दिया नोटिस, आज प्रातः 9 बजे से शुरू होगी कार्यवाही

खबर शेयर करें -

लालकुआं। रेल विभाग द्वारा लालकुआं रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप स्थित धर्म कांटे व उससे लगे हुए दो व्यावसायिक भवनों से अतिक्रमण हटाने की 19 सितंबर मंगलवार को कार्रवाई करने का जिला प्रशासन के सहयोग से निर्णय लिया है, वहीं व्यापार मंडल एवं नगर के व्यापारियों ने उक्त कार्रवाई का खुलकर प्रबल विरोध करने का निर्णय लिया है।
रेल प्रशासन ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बिंद्रा धर्म कांटे व दो अन्य व्यवसायिक भवनों से 7:45 फिट अतिक्रमण ध्वस्त करने का न्यायालय से आदेश प्राप्त किया है, इसके खिलाफ उक्त व्यवसाईयों ने जिला जज नैनीताल के न्यायालय में वाद दायर किया है, जिसमें 19 सितंबर की तिथि नियत है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत

वही आनन-फानन में रेल विभाग द्वारा 19 सितंबर की प्रातः उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त करने का निर्णय लेते हुए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाते हुए कल उक्त स्थल पर आकर भवन स्वामियों एवं उक्त भवनों में रहने वाले किराएदारों को इसकी मौखिक सूचना दे दी।

उधर मामले में न्यायालय की शरण में गई उर्मिला मिश्रा का कहना है कि रेलवे द्वारा गलत तरीके से उनके व्यावसायिक भवन को ध्वस्त करने का फरमान जारी किया गया है, जबकि जिस भूमि में वह बसे हुए हैं वह विशुद्ध रूप से राज्य सरकार की भूमि है, परंतु रेलवे मनगढ़ंत तरीके से बार-बार उक्त भूमि को अपना बता रही है।

भवन स्वामी उर्मिला मिश्रा का कहना है कि रेलवे ने उनके भवन में 7:45 फिट भूमि अपनी बताते हुए उक्त भूमि खाली करने का फरमान जारी किया है, जबकि 19 सितंबर को ही इस मामले में न्यायालय में सुनवाई होनी है, रेलवे इससे पूर्व ही उक्त भवन को तोड़ने का षड्यंत्र रच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

इधर रेलवे के आईओडब्लू रोशन लाल जायसवाल ने बताया कि प्रातः 9 बजे रेल विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से लालकुआं में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगी, इधर व्यापारी नेता भुवन पांडे के अनुसार रेलवे द्वारा पूर्व में ही अपनी भूमि खाली कराकर चाहर दिवारी बना ली थी, परंतु वर्तमान में प्रदेश भर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की आड़ में रेलवे 100 वर्षों से अधिक समय से उक्त भूमि में काबिज व्यापारियों को उजाड़ने का षड्यंत्र रच रही है, जिसका क्षेत्र के तमाम व्यापारी भारी विरोध करेंगे।
वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि रेल विभाग अनैतिक रूप से किसी भी व्यापारी की एक ईंट तक नहीं उखाड़ पाएगी, व्यापार मंडल उक्त अभियान का विरोध करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

कुल मिलाकर रेलवे द्वारा प्रातः शुरू किये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खुलकर विरोध करने की स्थानीय व्यापारियों ने गुपचुप तरीके से जबरदस्त तैयारी शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad