लालकुआं : रेलवे द्वारा घरों में 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा, कॉलोनी वासियो में हड़कंप

खबर शेयर करें -

लालकुआं। रेलवे द्वारा एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, आज पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे विभाग की टीम ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जाकर नपाई शुरू कर दी है। रेलवे अब स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर दर्जनों पक्के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

तहसीलदार लालकुआं व कोतवाल लालकुआं के साथ सैकड़ो की संख्या में बंगाली कॉलोनी पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने जैसे ही वहां बने पक्के मकानों की नपाई तथा नोटिस बांटने की कार्यवाही शुरू की तो कॉलोनी वासियो में हड़कंप मच गया। वही आक्रोशित लोग रेलवे अधिकारियों पर बिफर पड़े, उनका कहना था कि 50 से अधिक वर्षों से वह लोग कॉलोनी में निवास कर रहे हैं और साथ ही रेलवे द्वारा पूर्व में अपनी चाहर दीवारी बनाकर डिमार्केशन भी कर दिया है, इसके बावजूद पुनः मकान को तोड़ने की कार्यवाही करना पूरी तरह अनुचित और गैर कानूनी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

वही क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि की रेलवे द्वारा माप जोक की जा रही है वह रेलवे की है ही नहीं।

इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल डीआर वर्मा सहित रेलवे के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad