लालकुआं : स्कूटी से जा रही बिन्दुखत्ता निवासी तीन छात्राएं दुर्घटना मैं हुई घायल, एक छात्रा की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। जीआईसी लालकुआं में आयोजित खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर वापस लौट रही छात्राओं की स्कूटी बिंदुखत्ता क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके चलते तीनों छात्राएं जख्मी हो गई, जिसमें एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर बिंदुखत्ता को स्कूटी द्वारा लौट रही खुरिया खत्ता नंबर 12 की तीन छात्राएं सपना धामी, खुशी बिष्ट और नेहा बिष्ट जो कि कक्षा 11 की छात्राएं हैं, जैसे ही खुरियाखत्ता की ओर को जा रही थी, रास्ते में सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवारों द्वारा झोंक मार देने के चलते उनकी स्कूटी स्लिप होकर सड़क में गिर पड़ी, तथा तीनों छात्राएं सड़क में गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गई, जिनमें एक छात्रा बेहोश हो गई, बाकी दो को गंभीर चोट आ गई, स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी तीनों छात्रात्रों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में पहुंचे, जहां चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा द्वारा तीनों का उपचार शुरू कर दिया गया है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा का कहना है कि खेल महाकुंभ से वापस घर को लौट रही तीनों छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज खुरिया खत्ता की छात्राएं हैं, जो कि 11वीं में पढ़ती है, तथा खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आई थी, उन्होंने कहा कि तीनों छात्रात्रों की हालत में अब सुधार है, बेहोश छात्रा अब होश में आ चुकी है, समाचार लिखे जाने तक तीनों का उपचार जारी था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी