लालकुआं : खाद्य पूर्ति विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी — 2 मीट मुर्गे की दुकाने, मुरादाबादी बिरयानी शॉप वह आदि के कटे चालान

खबर शेयर करें -

लालकुआं। खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने नगर की मीट मांस, मसाले एवं खाद्य सामग्री की दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर आधा दर्जन दुकानों के चालान किये। इस दौरान 2 स्थानों में व्यापारियों को साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

खाद्य पूर्ति विभाग के जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नगर की आधा दर्जन दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी डेट का सामान के साथ-साथ भारी गंदगी पाई गयी। जिन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में वह अपने प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखेंगे। पूर्ति विभाग की टीम जितनी देर छापेमारी अभियान में रही इतनी देर नगर के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी टीम द्वारा हर्बल संसार मसाले हल्दुचौड़, 2 मीट मुर्गे की दुकाने, गुप्ता परचून भंडार व मुरादाबादी बिरयानी शॉप के चालान किये। इस अवसर पर खाद्य पूर्ति अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने बताया कि उनकी टीम ने आज हल्दुचौड़ एवं लालकुआं क्षेत्र की चार दुकानों में छापेमारी करते हुए चालान की कार्रवाई की है, जबकि हल्दूचौड़ में एक दुकान का सैंपल भरा है, यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  एक दीप पुरखों के नाम: विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एमपी चौक पर जगमगाएंगे हजारों दीप