लालकुआं : 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हुई है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस के मुताबिक हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जानलेवा पदार्थ का सेवन कर लिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए. वहां उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

22 साल के युवक ने की आत्महत्या: पुलिस को परिजनों ने बताया कि ललित मोहन खाना खाकर कमरे में चला गया. कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई. उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए. अस्पताल में ललित की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ललित मोहन जोशी की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम का कहना है कि प्रथम दृष्टया जानलेवा पदार्थ खाने से मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता* *हरित भविष्य की ओर संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन*

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें