लालकुआं : चौकीदार की सक्रियता से लाइनपार में किराने की दुकान से चोरी का प्रयास हुआ विफल
लालकुआं में रात्रि ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की सफलता से लाइनपार में किराने की दुकान से चोरी का प्रयास विफल हो गया नकबजनी करता चोर चौकीदार की सक्रियता से चोरी को अंजाम नहीं दे सका ।

हालांकि चौकीदार के तमाम कोशिशों के बावजूद वह गिरफ्त से छूटने में कामयाब रहा इधर अब चौकीदार को सम्मानित किए जाने की बात उठ रही है।
जानकारी के मुताबिक बीती देर रात चौकीदार अपनी ड्यूटी पर चला था इस बीच उसे गोला रोड लाइन पार में संघ कार्यकर्ता की दुकान के पास कुछ आहट सुनाई दी जब देखा तो चोर ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था इस पर चौकीदार द्वारा हल्ला किया गया चोर को दबोचने की कोशिश की गई इस बीच चौकीदार ने उसके बेल्ट को पकड़ लिया लेकिन चोर बहुत ही चतुराई के साथ बेल्ट का लॉक खोल गया ।
लिहाजा चौकीदार के हाथ बेल्ट आई और चोर फरार हो गया इधर चौकीदार की सक्रियता से चोरी की वारदात नहीं होने से आसपास के व्यापारी में खुशी का माहौल है और चौकीदार को सम्मानित किए जाने की बात हो रही है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

